Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 5 साल के मासूम समेत 4 घायल

बेमेतरा के गुनरबोड़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायलों की हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर

CG Accident : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 5 साल के मासूम समेत 4 घायल
X

CG Accident : बेमेतरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गुनरबोड़ के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 5 साल के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि ग्राम ढोकला निवासी चार लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान गुनरबोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे।

हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने 108 एंबुलेंस और सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में 5 वर्षीय कुश डेहरे, प्रवीण डेहरे, आकाश धृतलहरे और सागर सोनकेवरे शामिल हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुश, प्रवीण और आकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। वहीं सागर का उपचार जिला अस्पताल में किया गया और हालत में सुधार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

सिटी कोतवाली पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू करते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire