Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

दीपक महस्के ने संभाला BJP सोशल मीडिया संयोजक का कार्यभार, बोले- पार्टी की डिजिटल विरासत को आगे बढ़ाना बड़ी जिम्मेदारी

कार्यभार संभालने के बाद दीपक महस्के ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी उन्हें सौंपकर जो भरोसा जताया

दीपक महस्के ने संभाला BJP सोशल मीडिया संयोजक का कार्यभार, बोले- पार्टी की डिजिटल विरासत को आगे बढ़ाना बड़ी जिम्मेदारी
X

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी नेताओं और सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया संयोजक अमित मालवीय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

कार्यभार संभालने के बाद दीपक महस्के ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी उन्हें सौंपकर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

महस्के ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संगठन के विश्वास को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

अमित मालवीय के योगदान को किया याद

नए संयोजक ने भाजपा की डिजिटल यात्रा में पूर्व सोशल मीडिया संयोजक अमित मालवीय के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षों के प्रयास और नेतृत्व के जरिए पार्टी की डिजिटल उपस्थिति को मजबूत आधार और नई पहचान मिली है।

दीपक महस्के ने कहा कि इस मजबूत विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए सम्मान की बात है। साथ ही उन्होंने अमित मालवीय के अनुभव और मार्गदर्शन से सीख लेने की बात भी कही।

नई तकनीक और डिजिटल माध्यमों पर रहेगा फोकस

दीपक महस्के ने कहा कि बदलते डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों से संवाद का महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी की सोशल मीडिया रणनीति में नई तकनीक, नए डिजिटल प्लेटफॉर्म और युवा पीढ़ी की संवाद शैली को अधिक प्रभावी तरीके से शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के विचारों, सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ज्यादा प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

बृजमोहन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दीपक महस्के को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा जताया कि महस्के के नेतृत्व में भाजपा का सोशल मीडिया और डिजिटल नेटवर्क और मजबूत होगा।

संगठन ने जताया भरोसा

दीपक महस्के के कार्यभार संभालने के साथ भाजपा के सोशल मीडिया संगठन में नई जिम्मेदारी का औपचारिक रूप से आगाज हो गया है। पार्टी की डिजिटल पहुंच को और विस्तार देने, युवाओं से जुड़ाव बढ़ाने और संगठन के संदेश को तेजी से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में अब उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire