Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, सुशासन तिहार में CM साय के निर्देश पर 3 संविदा कर्मी बर्खास्त, आवास योजना के लिए मांग रहे थे रिश्वत, FIR दर्ज

CG News: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, सुशासन तिहार में CM साय के निर्देश पर 3 संविदा कर्मी बर्खास्त, आवास योजना के लिए मांग रहे थे रिश्वत, FIR दर्ज
X

CG News: रायपुर/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी के दोषी तीन संविदा कर्मियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सेवा से बर्खास्त कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

CG News: वायरल ऑडियो से खुला रिश्वत का मामला मामला तब सामने आया जब एक वायरल ऑडियो क्लिप में ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र नीरा साहू को प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी करने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगते सुना गया। तहसीलदार की जांच में नीरा ने ऑडियो में अपनी आवाज होने की बात कबूल की।

CG News: रोजगार सहायकों पर भी रिश्वत और धमकी के आरोप इसी मामले में ग्राम पंचायत तेंदुआ के रोजगार सहायक नारायण साहू पर हितग्राहियों को धमकाकर 10 हजार रुपये मांगने के सबूत मिले। वहीं, उनकी पत्नी ईश्वरी साहू, जो ऐरमशाही में रोजगार सहायक थीं, पर भी ग्रामीणों ने डरा-धमकाकर पैसे वसूलने का आरोप लगाया।

CG News: सेवा से बर्खास्त, FIR दर्ज जांच के बाद जनपद पंचायत नवागढ़ के CEO की रिपोर्ट और नांदघाट थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर नीरा साहू, नारायण साहू और ईश्वरी साहू को तत्काल सेवा से पृथक कर दिया गया। तीनों के खिलाफ नांदघाट थाने में BNSS की धारा 308(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई है, और मामले की विधिवत जांच शुरू हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire