Create your Account
CG News : भाजपा सदस्य बनाने युवा मोर्चा सभी जिलों मे निकालेगा रथ यात्रा
CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर युवा मोर्चा प्रदेश भर मे रथयात्रा निकालेगा। रथ यात्रा 4 से 11 अक्टूबर तक निकाली जाएगी। हर दिन यात्रा में 1 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह से 5 लाख सदस्य बनाये जायेंगे। इसके लिए सभी जिलों मे प्रभारी बनाये जायेंगे। भाजपा युवा मोर्चा छग के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया की संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के प्रथम चरण मे लगभग ढाई लाख सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद भाजयुमो दूसरे चरण मे रथयात्रा निकालकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेगा।
CG News : पुरे प्रदेश मे 20 रथ के माध्यम से सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने बताया की प्रदेश मे रथ यात्रा के माध्यम से विकासखंडो में जाकर शैक्षणिक संस्था, छात्रवास, दुर्गापण्डल, हाटबाजार, माल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड आदि जगहों पर युवाओ को नए सदस्य बनाएगा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने यह जानकारी एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में दी।

Related Posts
More News:
- 1. Hashish Factory Busted : ओडिशा के जंगलों में ‘मोबाइल ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, 100 करोड़ का हशीश ऑयल जब्त, तस्कर फरार
- 2. Mahakaal Darshan : कालों के काल महाकाल के करें दर्शन, देखें लाइव
- 3. IPL 2026 : सैमसन की धमाकेदार पारी से CSK की आसान जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
- 4. RRB Section Controller Result 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती का रिजल्ट जारी, CBAT के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

