Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे पूर्व सैनिक मनमोहन प्रसाद को युवाओं ने दी विदाई...
ब्लॉक फरसगांव के भारतीय स्टेट बैंक मे लिपिक पद पर कार्यरत पूर्व सैनिक मनमोहन प्रसाद भी शिविर में भाग ले रहे बच्चों को

CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वधान में ब्लॉक फरसगांव इकाई के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लॉक द्वारा फरवरी माह से निरूशुल्क भर्ती पूर्व सैन्य प्रशिक्षण एव मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमे पूर्व सैनिक और सेवारत सैनिक के माध्यम से फरसगांव ब्लॉक के दूर दूर से आरक्षक भर्ती, अग्निविर भर्ती, सीआरपीएफ भर्ती, बस्तर फाइटर भर्ती के लिए आ रहे बच्चों को पूर्व सैनिको के द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
CG News : ब्लॉक फरसगांव के भारतीय स्टेट बैंक मे लिपिक पद पर कार्यरत पूर्व सैनिक मनमोहन प्रसाद भी शिविर में भाग ले रहे बच्चों को प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभाई है। जिनका ट्रांसफर डोंगरगांव में होने के कारण वापस जा रहे हैं। इसलिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लॉक फरसगांव के पूर्व सैनिक सचिव रिकेश कुमार कुंवर और प्रशिक्षण ले रहे सैकड़ों बच्चों द्वारा शानदार तरीके से विदाई दी गई।
CG News : बच्चों द्वारा जयकार और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। आखिर में पूर्व सैनिक रिकेश कुमार कुंवर ने सभी बच्चे को मनमोहन प्रसाद के सिखलाई हर बातों पर अमल करने और पूर्व सैनिक मनमोहन प्रसाद को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लॉक फरसगांव और बच्चो द्वारा फोटो फ्रेम भेंट किया गया ।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


