Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : रिजॉर्ट पार्टी के बाद युवती की संदिग्ध मौत, रेप और हत्या के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

CG News : रिजॉर्ट पार्टी के बाद युवती की संदिग्ध मौत, रेप और हत्या के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
X

CG News : राजनांदगांव। जिले के मनगटा स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित पार्टी के बाद 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने गंभीर आरोपों के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात एक समूह पार्टी मनाने के लिए मनगटा स्थित एक निजी रिजॉर्ट पहुंचा था। समूह में कुल आठ लोग शामिल थे, जिनमें दो युवतियां और छह युवक थे। रातभर पार्टी चलने के बाद शुक्रवार तड़के एक युवती बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली। साथ मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती के तीन दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने रिजॉर्ट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस का कहना है कि युवती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire