Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे मासूम भाई-बहन, गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में मातम पसर गया।

CG News : पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे मासूम भाई-बहन, गांव में पसरा मातम
X

CG News : गरियाबंद। जिले में रविवार को बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। नगर पंचायत कोपरा में घर के बाहर खेल रहे मासूम भाई-बहन पानी से लबालब भरे एक गहरे घुरवा (कचरा) गड्ढे में गिर गए, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कोपरा के तर्रा रोड निवासी बिसेलाल साहू के पोते योगेश साहू और पोती सुमन साहू बारिश रुकने के बाद घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों घर के पास स्थित घुरवा गड्ढे तक पहुंच गए। लगातार बारिश के कारण गड्ढे में करीब 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था। आशंका है कि फिसलने के कारण दोनों बच्चे गहरे पानी में गिर गए और बाहर नहीं निकल सके।

जब काफी देर तक दोनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए। काफी तलाश के बाद दोनों मासूम पानी से भरे गड्ढे में मिले। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire