Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : पुलिस से बचने युवक ने तालाब में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत...
शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ में पुलिस की कथित लापरवाही के कारण एक युवक की जान चली गई। बीती रात जुआ फड़ में पुलिस की छापेमारी के दौरान बिस्मिल यादव 35 वर्ष नामक युवक ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी, जिसकी लाश गुरुवार दोपहर तालाब से बरामद की गई।
CG News : बता दें कि मृतक बिस्मिल यादव की लाश गोताखोरों की मदद से तालाब से बाहर निकाली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने जुआ फड़ से 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 24,400 रुपये नकद बरामद किए। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


