Breaking News
:

CG News : दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, जानें क्या है वजह...

CG News

मामले में अर्जुन्दा पुलिस जांच में जुट गई है।

CG News : बालोद। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी के ईसाई धर्म अपनाने और बार-बार विवाद कर मायके जाने से वह बहुत परेशान था। आत्महत्या से पहले पति ने घर की दिवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


CG News : बता दें कि अर्जुंदा नगर वार्ड क्रमांक 11 के रहने वाले 35 वर्षीय गजेंद्र देवांगन की पत्नी राजेश्वरी देवांगन ने इसाई धर्म को अपना लिया था। इस बात से गजेन्द्र आहत था। पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। पत्नी बच्चों को छोड़कर बार-बार मायके चली जाती थी। इस बात की जानकारी पति गजेंद्र ने पुलिस थाने में भी 8 दिसंबर को दी थी।


CG News : लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पति गजेंद्र देवांगन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले गजेंद्र ने दिवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें पत्नी, सास, ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही एक व्यक्ति का नाम लिखकर 50 हजार वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया है। मामले में अर्जुन्दा पुलिस जांच में जुट गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us