Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच...

इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

CG News : हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच...
X

CG News : धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में मानव-हाथी संघर्ष ने एक और जिंदगी छीन ली है। बीती रात को आमगांव क्षेत्र के जंगलों में एक बिछड़े हुए हाथी ने 25-32 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

CG News : बता दें कि धरमजयगढ़ रेंज के 372 आरएफ क्षेत्र में एक अकेला हाथी अपने झुंड से अलग होकर भटक रहा था। बीती रात को यह हाथी आमगांव के जंगलों में पहुंचा, जहां उसका सामना एक ग्रामीण युवक से हुआ। गुस्साए हाथी ने युवक पर हमला कर उसे बार-बार पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हमले में युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और वन विभाग शिनाख्त के लिए प्रयासरत है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि युवक की मौत हाथी के हमले से ही हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

CG News : वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की जा रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire