Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, हार्ट अटैक या टॉर्चर? परिवार ने मांगी जांच...

परिजनों का कहना है कि दुर्गेश पूरी तरह स्वस्थ था और उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जो पुलिस की कहानी पर सवाल उठाते हैं।

CG News : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, हार्ट अटैक या टॉर्चर? परिवार ने मांगी जांच...
X

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी घोटाले के आरोपी दुर्गेश कठोरिया की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस का दावा है कि दुर्गेश की मौत हार्ट अटैक से हुई, लेकिन परिवार ने टॉर्चर के गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि दुर्गेश पूरी तरह स्वस्थ था और उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जो पुलिस की कहानी पर सवाल उठाते हैं।

CG News : बता दें कि मृतक दुर्गेश पर 50 से ज्यादा किसानों से धान खरीदकर 7.73 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप था। उसने किसानों को चेक दिए, जो बाद में बाउंस हो गए। शिकायत के बाद अर्जुनी थाने में केस दर्ज हुआ। जांच में पता चला कि बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद जैसे जिलों में भी उसने ऐसी ठगी की थी। 31 मार्च को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था।

CG News : परिजनों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। देर शाम अचानक दुर्गेश की मौत की खबर मिली। उनका दावा है कि उसके शरीर पर चोटों के निशान थे, जो टॉर्चर की ओर इशारा करते हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि दुर्गेश की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस इसे स्वाभाविक मौत बता रही है।

CG News : परिवार ने पूछा, अगर हार्ट अटैक से मौत हुई, तो चोटों के निशान कहां से आए? इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों की मांग है कि न्यायिक जांच हो ताकि सच सामने आए। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या इस रहस्यमयी मौत का सच उजागर होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire