Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : लिफ्ट में फंसने से युवक की मौत, मेंटेनेंस में लापरवाही आई सामने...
गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई के चौहान स्टेट व्यावसायिक परिसर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह लगभग 4 बजे लिफ्ट के खुले दरवाजे से गिरने के कारण 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बजाज चौक, धुंधाड़ा निवासी के रूप में हुई है।
CG News : बता दें कि चौहान स्टेट की तीसरी मंजिल पर लिफ्ट का दरवाजा खुला था, लेकिन लिफ्ट नीचे खड़ी थी। इसी दौरान युवक धोखे से लिफ्ट शाफ्ट में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिसर में लिफ्ट की मेंटेनेंस में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रस्सी की मदद से युवक को केज से बाहर निकाला गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


