Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कुकदा डैम में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG News : कुकदा डैम में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने
X

CG News : गरियाबंद। जिले के कुकदा डैम में पिकनिक मनाने गए रायपुर के एक युवक की डूबने से दुखद मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार, 30 मई 2025 को पाण्डुका थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान रायपुर के भनपुरी निवासी 18 वर्षीय आर्यन सिन्हा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आर्यन अपने 10 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गरियाबंद पहुंचा था। पहले ग्रुप का गजपल्ला में पिकनिक का प्लान था, लेकिन वहां पानी की कमी के कारण सभी कुकदा डैम चले गए।

मस्ती के मूड में दोस्तों ने डैम में नहाने का फैसला किया, लेकिन इस दौरान आर्यन गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही पाण्डुका थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आर्यन के शव को डैम से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire