Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : हाथी के हमले से युवक की मौत, क्षत-विक्षत शव देख सहमे ग्रामीण

हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे पटक-पटक कर कुचल दिया।

CG News : हाथी के हमले से युवक की मौत, क्षत-विक्षत शव देख सहमे ग्रामीण
X

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। कोटबहरा गांव निवासी केशव जब काम से लौटकर घर जा रहा था, तभी अचानक रास्ते में हाथी से उसका सामना हो गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे पटक-पटक कर कुचल दिया।

हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवक का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिसे देखकर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि इन दिनों सूरजपुर वन मंडल के प्रतापपुर और आसपास के इलाकों में हाथियों का दल लगातार घूम रहा है, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल या हाथियों के मूवमेंट वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और सतर्क रहें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire