Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : चलती ट्रेन में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले भेजे 19 वॉयस मैसेज, प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग का आरोप...
युवक का शव गोंदिया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोदिया इंटरसिटी ट्रेन के टॉयलेट में 28 वर्षीय युवक जगबंधु साहू उर्फ जग्गू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला ने टॉयलेट में युवक का शव लटका देखा। महिला ने तत्काल घटना की जानकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी। युवक का शव गोंदिया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
CG News : बता दें कि युवक ने आत्महत्या से पहले अपने दोस्त को 19 वॉयस मैसेज भेजे, जिनमें उसने अपनी प्रेमिका, उसकी बहन, सहेली और मंगेतर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। वॉयस मैसेज में उसने अपनी प्रेमिका की बेवफाई, भावनात्मक चोट और ब्लैकमेलिंग के कारण आत्महत्या करने की बात कही। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाते हुए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। परिजनों का कहना है कि लड़की ने जग्गू को धमकी दी थी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की, तो वह पुलिस में एफआईआर दर्ज कराकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगी।
CG News : लड़की ने कुछ दिनों पहले मृतक के घर पर भी हंगामा किया था। परिजनों का कहना है कि जग्गू पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और 3 दिसंबर को उसका एग्जाम था। लड़की ने एफआईआर कराने की धमकी देकर उसकी परीक्षा में बाधा डालने की कोशिश की। बताया जाता है कि 22 नवंबर की रात, जग्गू अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में गया था। उसी दौरान लड़की और उसके मंगेतर का फोन आया। बातचीत के बाद जग्गू ने अपने भाई को गाड़ी की चाबी और मोबाइल देकर वहां से चला गया। जब दोस्तों और परिवार ने उसे ढूंढने की कोशिश की, तो उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने भिलाई नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन सुबह उसकी आत्महत्या की खबर आई।
CG News : मृतक के मामा जगन्नाथ दलाई ने बताया कि जग्गू पिछले कई सालों से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसके बावजूद लड़की दोनों से संबंध रख रही थी। जब यह बात जग्गू को पता चली, तो उसने लड़की से रिश्ता तोड़ लिया। लेकिन लड़की ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई।
CG News : परिजनों ने मांग की है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दुर्ग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों और वॉयस मैसेज की सत्यता की जांच कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


