Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
CG News : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद, जानें क्यों उठाया खौफनाक कदम...
- Rohit banchhor
- 16 Jan, 2025
कलेक्टर से महिला की आर्थिक मदद करने के साथ ही नारी निकेतन में छोड़ देने की गुजारिश की है।
CG News : कोरबा। जिले में सीएसईबी चौकी क्षेत्र के चारपारा कोहड़िया बस्ती में रहने वाले एक 26 वर्षीय युवक शनि पोर्ते ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनि की आत्महत्या करने की वजह कोई और नहीं बल्की उसका पड़ोसी द्वारका पटेल नाम का एक व्यक्ति है, जिसने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया था। मृतक के पास से एक सुसाईट नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम की पूरी कहानी लिखी है।
CG News : बता दें कि चारपारा कोहड़िया में रहने वाले शनि पोर्ते ने अपने घर पर खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। शनि के आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने आई है, उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। शनि के पड़ोस में रहने वाली महिला वैष्णवी पटेल उसके साथ स्कूल में पढ़ी है। महिला का पति द्वारका पटेल शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था। इस बात से परेशान होकर महिला ने शनि को रेलवे स्टेशन छोड़ने की गुजारिश की। जिसके बाद शनि उसे लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां महिला के पति ने दोनों को देख लिया और दोनों के साथ मारपीट करते हुए शनि का मोबाईल, बाइक और महिला के जेवरात छीनकर मौके से चला गया।
CG News : शनि ने महिला को सीतामणी में रहने वाले उसके परिजनों के यहां छोड़ा और घर आ गया। रात में खाना खाने के बाद गुरुवार की सुबह फांसी के फंदे पर झूल गया। आत्महत्या करने से पहले शनि ने एक सुसाईट नोट छोड़ा है, जिसमें उसने द्वारका पटेल के कारण आत्महत्या करने की बातों का जिक्र किया है। इतना ही नहीं उसने द्वारका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही कलेक्टर से महिला की आर्थिक मदद करने के साथ ही नारी निकेतन में छोड़ देने की गुजारिश की है।
Related Posts
More News:
- 1. Hormuz Strait: होर्मुज पार कर गया LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, भारतीय झंडे वाला सातवां टैंकर, जानें कब तक पहुंचेगा भारत
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
- 3. RR vs MI IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स पहले बैटिंग करेगी, बारिश के कारण 11-11 ओवर का मुकाबला
- 4. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट: पांच दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 931 अंक टूटा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

