Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस...

आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक किसी मानसिक दबाव या परेशानी से तो नहीं गुजर रहा था।

CG News : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस...
X

CG News : खैरागढ़। जिले के ग्राम पाण्डुका में एक दुखद घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया। 22 साल के युवक संजय साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला संजय रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर ट्रक चालक का काम करता था और कई दिनों बाद अपने घर लौटा था।

CG News : बता दें कि संजय बीते कुछ दिनों से बाहर काम पर था। घर आने के बाद उसने परिवार वालों से थकान की बात कही और आराम करने के लिए अपने कमरे में चला गया। शाम को जब उसकी मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। संजय का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना तुरंत जालबांधा पुलिस को दी गई।

CG News : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि आखिर संजय ने यह कठोर कदम क्यों उठाया। पुलिस के अनुसार, अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक किसी मानसिक दबाव या परेशानी से तो नहीं गुजर रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire