Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : XUV 700 में लगी भीषण आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने समय रहते कूदकर बचाई जान

अपनी सूझ-बूझ और तेजी से रिएक्शन के चलते समय रहते कूदकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

CG News : XUV 700 में लगी भीषण आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने समय रहते कूदकर बचाई जान
X

CG News : मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक भयावह हादसा टल गया, जब बारात से लौट रही एक XUV 700 कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 7 लोग अपनी सूझ-बूझ और तेजी से रिएक्शन के चलते समय रहते कूदकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

मुंगेली के लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के खाती से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी। शादी समारोह के बाद सुबह विदाई के समय दूल्हा-दुल्हन और अन्य लोग कार में सवार थे, तभी ड्राइवर ने गाड़ी से धुआं निकलता महसूस किया।

ड्राइवर ने तुरंत कार रोककर बाहर देखा तो देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को घेर लिया। कार के अंदर धुआं भर जाने से दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सभी यात्रियों ने तुरंत गाड़ी से बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में पूरी कार धूं-धूं कर जल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire