Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : एससीईआरटी में असाक्षरों को साक्षर करने के लिए कार्यशाला आयोजित...

CG News : फकरे आलम, बचेली। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत, असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से एससीईआरटी रायपुर

CG News : एससीईआरटी में असाक्षरों को साक्षर करने के लिए कार्यशाला आयोजित...
X
CG News : फकरे आलम, बचेली। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत, असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से एससीईआरटी रायपुर में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण (एसएलएमए) रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर दंतेवाड़ा और जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले के स्त्रोत व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रमुख स्त्रोत व्यक्तियों में मुकेश रैंकवार, ममता सिन्हा, और जिला साक्षरता केंद्र प्रभारी संदीप सामंत शामिल थे।


CG News : मोटिवेशन पर जोर-
एससीईआरटी और एसएलएमए डायरेक्टर राजेंद्र कटारा (आईएएस) ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोटिवेशन पर खास जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असाक्षरों को साक्षर बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन अगर उन्हें मोटिवेट किया जाए और साक्षरता की आवश्यकता को समझाया जाए, तो यह कार्य आसान हो सकता है।

CG News : असाक्षरों के लिए विशेष रणनीति-
जे.पी. रथ, एडिशनल डायरेक्टर, ने बताया कि असाक्षरों को साक्षर बनाना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह असंभव नहीं है। असाक्षर लोग समय की कमी और सपनों के अभाव के कारण सीखने से बचते हैं, इसलिए उन्हें साक्षरता के महत्व को समझाना आवश्यक है।

CG News : उल्लास कार्यक्रम की सफलता के लिए नवाचारी गतिविधियाँ-
राज्य स्त्रोत व्यक्तियों ने नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से जिले के स्त्रोत व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया। इसमें महासमुंद डीपीओ रेखराज शर्मा, रायपुर डीपीओ कामिनी बावनकर, और अन्य शिक्षाविदों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

CG News : आगामी योजनाएँ-
उल्लास कार्यक्रम को जमीनी स्तर तक ले जाने और असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए नवाचारी तरीकों का उपयोग किया जाएगा। इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को जिले में लागू किया जाएगा ताकि असाक्षरों को प्रभावी ढंग से साक्षर बनाया जा सके।

CG News : मुंगेली जिला स्त्रोत व्यक्ति मुकेश रैकवार ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम असाक्षरों को साक्षर करने के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा, और इसमें नवाचारी तरीकों का उपयोग किया जाएगा। यह कार्यशाला राज्य स्तरीय साक्षरता मिशन को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire