Breaking News
Create your Account
CG News : विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को मिली बड़ी सौगात, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, बढ़ी सहायता राशि, और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
CG News : रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमवीरों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मेहनतकश श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए उनके योगदान को सराहा।
CG News : श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणाएँ
मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि दीदी ई-रिक्शा योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये किया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना के अंतर्गत मकान निर्माण के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को भी 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये किया गया है। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत श्रमिकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज का पूरा खर्च अब श्रम विभाग वहन करेगा।
CG News : 65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 1 लाख 84 हजार 220 श्रमिकों के बैंक खातों में 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की। यह राशि दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, निर्माण श्रमिक मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, और छात्रवृत्ति योजना जैसी योजनाओं के तहत वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। किसानों और श्रमिकों का पैसा सीधे उनके खातों में पहुँच रहा है।"
CG News : श्रमवीरों की मेहनत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा, "छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में श्रमवीरों की भूमिका अतुलनीय है। वे समाज की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना साकार होगा।" उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
CG News : सरकार हर कदम पर श्रमिकों के साथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया और पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनहितैषी योजनाओं ने प्रदेश को नई गति दी है। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा हो या आवास और औजारों की सुविधा, हम हर कदम पर श्रमिकों के साथ खड़े हैं।"
CG News : ई-श्रम पोर्टल और अन्य योजनाओं से राहत
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए ई-श्रम पोर्टल से श्रमिकों को बड़ी राहत मिली है। अब अपंजीकृत श्रमिकों की कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर भी 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, ‘श्रमेव जयते’ वेबसाइट और हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना और श्रमिकों के बच्चों के लिए आईआईटी, जेईई, नीट, और सीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की योजनाएँ भी शुरू की गई हैं। दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए ट्राइबल हॉस्टल की सीटें 50 से बढ़ाकर 185 की गई हैं।
CG News : श्रमिकों का योगदान देश के लिए अमूल्य
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि श्रमिकों की देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग के तीन मंडलों के माध्यम से 72 योजनाएँ संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ श्रमिकों को निरंतर मिल रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री साय ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत चयनित बच्चों से मुलाकात की थी और अगले शैक्षणिक सत्र से इस योजना की सीटें 100 से बढ़ाकर 200 करने की घोषणा की थी।
CG News : समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त चौबे, और श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने 132 हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों की परेड ली, सरप्राइज चेकिंग में 28 वारंटी गिरफ्तार
- 2. CG News : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपियों से 5 लाख की संपत्ति जब्त
- 3. Raghav Chadha : एक्शन के बाद AAP को मैसेज, राघव चड्ढा ने कहा- मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना....
- 4. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का टारगेट, KKR के लिए मुजरबानी ने झटके 4 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

