Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

CG News : महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : बिलासपुर। तिलक नगर इलाके के नाई मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 44 वर्षीय जया सुखनंदन (जोली) के रूप में की गई है, जो अपने घर में अकेली रहती थीं। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब महिला के घर से दुर्गंध आनी लगी, जिससे स्थानीय निवासियों ने परिजनों को सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे और घर के अंदर दाखिल हुए, तो उन्हें जया सुखनंदन की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी हुई मिली।

CG News : इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, और जांच शुरू कर दी गई। मृतका के परिजनों ने इस घटना को हत्या करार दिया है, हालांकि पुलिस शुरुआती जांच में इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घर में जबरन घुसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

CG News : पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए महिला के पड़ोसियों और करीबी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना को लेकर डर और असमंजस का माहौल है, क्योंकि स्थानीय निवासियों के अनुसार, जोली सुखनंदन शांत स्वभाव की महिला थीं और ज्यादातर समय अकेले ही रहती थीं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू पर गौर कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि जांच पूरी होने के बाद घटना की असली वजह सामने आएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire