Breaking News
:

CG News : तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए कब्र खोदकर निकाला महिला का शव, दो गिरफ्तार...

CG News

एएसपी जितेंद्र चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की और बताया कि ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है।

CG News : गरियाबंद। जिले के छुरा थाना क्षेत्र के सिवनी ग्राम में एक महिला का शव तंत्र-मंत्र की सिद्धि पाने के लिए कब्र से निकालने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतक महिला सुनेती विश्वकर्मा की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया था। स्थानीय व्यक्ति नंदे यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह कृत्य किया। 


CG News : बता दें कि नंदे यादव ने शाम के समय रापा फावड़ा लेकर शमशान घाट की ओर जाने की योजना बनाई। वहां उसने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और तंत्र-मंत्र के लिए पूजा का आयोजन किया।
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिलने पर छुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और खुदी हुई कब्र को सही किया।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


CG News : एएसपी जितेंद्र चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की और बताया कि ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से समाज में अंधविश्वास फैलता है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह मामला तंत्र-मंत्र के प्रति लोगों की सोच और अंधविश्वास को लेकर एक गंभीर सवाल उठाता है। पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us