Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : महिला से छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार...
- Rohit banchhor
- 23 Aug, 2024
CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। घरघोड़ा से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम झरियापाली की एक महिला ने गांव के ही ग्राम
CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। घरघोड़ा से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम झरियापाली की एक महिला ने गांव के ही ग्राम पंचायत सचिव कैलाश दासे नामक व्यक्ति द्वारा बदनीयती से छेड़छाड़ करने की शिकायत घरघोड़ा थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता के शिकायत अनुसार आरोपी कैलाश दासे जो कि झरियापाली का ही निवासी है। लम्बे समय से महिला पर बुरी नजर रखते हुए पीड़िता को परेशान करता रहा है।
CG News : पीड़िता के बयान के अनुसार मार्च 2024 से आरोपी बुरी नीयत से महिला को येन केन प्रकारेण परेशान करता रहा है। कभी रात में घर का दरवाजा खटखटाना और दरवाजा खोलने बोलना तो कभी राह चलते फब्तियाँ कसने जैसे कृत्यों से पीड़िता तंग आ चुकी थी। अंततः पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया और पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने में नामजद शिकायत दर्ज करवा दी है।
CG News : पीड़िता की शिकायत पर बीएन एस की धारा 79 दर्ज
पीड़ित महिला द्वारा दिए गए बयान अनुसार हमेशा की तरह 15 अगस्त के रोज भी आरोपी द्वारा बीच सड़क पर महिला को कहां जा रही हो कह कर गंदे इशारे किए गए महिला ने बताया कि आरोपी लंबे समय से महिला पर बुरी नजर रखे हुए था एवं उस पर फब्तियाँ कसता रहता था। महिला के अनुसार आरोपी द्वारा लगातार की जा रही छेड़खानी से भयभीत है और अपने घर से निकलने में भी डरने लगी है,
CG News : अब पुलिस में रिपोर्ट लिखने के बाद महिला को उम्मीद है कि उसे न्याय मिलेगा और रोज-रोज के छेड़खानी से राहत भी। इससे पहले भी इसी प्रकार के अश्लील कृत्य का आरोप इस पर लग चुके है किन्तु आपसी सुलहनामे के वजह से वें मामले थाने तक नहीं पहुंची।
Related Posts
More News:
- 1. Hollywood actor James Handy: हॉलीवुड एक्टर जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड के बेटे ने चाकू मारकर ली जान
- 2. Raigarh fake liquor: रायगढ़ में नकली लेबल और डुप्लीकेट होलोग्राम लगा कर बनते नकली ब्रांडेड शराब, एक गिरफ्तार, दो फरार
- 3. CG News : केशकाल कॉलेज में शार्ट सर्किट से लगी आग, परीक्षा के दौरान हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी
- 4. CG News : कच्चे मकान में मिली दो लाशें, प्रेम प्रसंग की आशंका से गांव में फैली सनसनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

