Breaking News
:

CG News : महिला का अपहरण कर जंगल में ले जाकर की लूट, आरोपी फरार...

CG News

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बार फिर महिला के साथ अपहरण और लूट की शर्मनाक घटना सामने आई है। वाड्रफनगर क्षेत्र में एक महिला का अपहरण कर उसे जंगल में ले जाया गया, जहां आरोपी ने उसका मंगलसूत्र और मोबाइल और पैसा छीनकर उसे जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।


CG News : घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को महिला को जंगल की ओर ले जाते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद महिला ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की एक और कड़ी है।


CG News : हाल के दिनों में महिलाओं के साथ लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की छानबीन तेज कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us