Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : हसदेव नदी में महिला ने लगाई छलांग, बाबाडेरा घाट पर मिला शव

बाबाडेरा घाट पर नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

CG News : हसदेव नदी में महिला ने लगाई छलांग, बाबाडेरा घाट पर मिला शव
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के हसदेव नदी तट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नैला जांजगीर निवासी और वर्तमान में कृष्णा विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही सरोज अग्रवाल ने लछनपुर ग्राम स्थित बाबाडेरा घाट पर नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सरोज अग्रवाल अपनी जुपिटर स्कूटी क्रमांक सीजी 11 एजेड 6819 से घाट पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि वह नदी किनारे खड़े होकर मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उन्होंने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद उनकी स्कूटी मौके पर ही खड़ी मिली, जिससे पुलिस को पहचान स्थापित करने में सहायता मिली।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा विस्तृत विवेचना के बाद ही हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire