Breaking News
:

CG News : जिला अस्पताल की छत से कूदी महिला, इलाज के दौरान मौत, CCTV में अकेले घूमती दिखी

CG News

फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

CG News : बलरामपुर। जिला चिकित्सालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इलाजरत 58 वर्षीय महिला ने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, महिला को 27 अप्रैल को उल्टी और बुखार की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रैल की दरम्यानी रात उसने अचानक अस्पताल की छत पर जाकर छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और स्टाफ ने तुरंत उसे संभालते हुए इलाज शुरू किया।


अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में महिला को घटना से पहले छत पर अकेले घूमते हुए देखा गया है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us