Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : प्रेमी के घर युवती की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

CG News : प्रेमी के घर युवती की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
X

CG News : बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मल्हार की रहने वाली मल्लिका कुर्रे का शव उसके प्रेमी के घर के कमरे में रोशनदान से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, मल्लिका मंगलवार को मेला देखने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में धनगंवा निवासी उसके प्रेमी राजू लहरिया ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि वह उसके घर पर है और आकर ले जाने को कहा। परिजनों ने उसे खुद घर छोड़ने की बात कही, जिसके बाद युवती वहीं रह रही थी।

शुक्रवार सुबह घर के एक कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। मल्हार पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की खबर मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए और प्रेमी व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire