Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शिकारियों के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल के भीतर औंधे मुंह पड़ी महिला की लाश देखी तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

CG News : शिकारियों के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां वन्यप्राणियों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट जाल में फंसकर एक महिला की मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल के भीतर औंधे मुंह पड़ी महिला की लाश देखी तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मृतिका की पहचान जिवरी गांव की 41 वर्षीय घसनिन मांझी के रूप में हुई है, जो गुरुवार को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और शिकार में इस्तेमाल किए गए करंट तार व अन्य उपकरण जब्त किए।

प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि महिला की मौत शिकारियों द्वारा लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट जाल लगाया जाता है, लेकिन इस बार इसकी चपेट में एक महिला आ गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire