Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : मकान ढहने से खाना बना रही महिला की दबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी...
गांव के लोगों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मकान की मिट्टी गीली होकर कमजोर हो गई थी

CG News : रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित ग्राम कोदईडिपा में एक दर्दनाक घटना में 44 वर्षीय गुरुवारी धनवार की मकान ढहने से मौत हो गई। सुबह करीब 5 बजे, जब गुरुवारी अपने कच्चे मकान में खाना बनाने के लिए रसोई में बर्तन निकालने गई, तभी अचानक मकान की दीवार ढह गई और वह मलबे में दब गई। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि गुरुवारी को बचने का कोई मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG News : गांव के लोगों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मकान की मिट्टी गीली होकर कमजोर हो गई थी, जिससे दीवार अचानक ढह गई। हादसे के वक्त गुरुवारी का पति सुखलाल धनवार भी वहां मौजूद था, जिसने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा।घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने गुरुवारी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


