Begin typing your search above and press enter to search.
CG News: मार्निंग वॉक में बस्ती तक आ पहुंचा जंगली हाथी, फिर क्या हुआ देखें वीडियो…

कोरबा। CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक घायल हाथी जंगल से बाहर निकल कर करतला गांव में घुस आया और महाविद्यालय के सामने से बस्ती की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगा।
CG News: हाथी को बस्ती के पास देखकर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने शोर मचाया और उसे गांव से बाहर खदेड़ने की कोशिश की। ग्रामीणों के प्रयासों से हाथी गांव से दूर चला गया। हालांकि, हाथी के फिर से गांव में घुसने की संभावना बनी हुई है। पुलिस और वन विभाग की टीमें हाथी पर नजर बनाए हुए हैं और गांव में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


