Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पत्नी ने गोद लिए बच्चे संग प्रेमिका के खेत में खाया जहर, दोनों की मौत

यह घटना पति की कथित प्रेमिका के खेत में हुई, जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : पत्नी ने गोद लिए बच्चे संग प्रेमिका के खेत में खाया जहर, दोनों की मौत
X

CG News : कांकेर। जिले के कोड़ेकुरसे थाना क्षेत्र के ग्राम उइकेटोला से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पति के अवैध संबंधों से त्रस्त 28 वर्षीय महिला जयंती कुंजाम ने अपने दो वर्षीय गोद लिए बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पति की कथित प्रेमिका के खेत में हुई, जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : बता दें कि मृतिका जयंती, जो दुर्गूकोंदल की निवासी थी, अपने पति गणेश कुंजाम के कथित अवैध संबंधों से लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। सूत्रों के अनुसार, गणेश का एक अन्य महिला के साथ संबंध था, जिससे जयंती को गहरा आघात पहुंचा। आहत होकर जयंती ने अपने पति की प्रेमिका के खेत में आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। वह अपने दो साल के गोद लिए बेटे के साथ दुर्गूकोंदल से लगभग 30 किलोमीटर दूर उइकेटोला पहुंची और वहां जहर खा लिया।

CG News : सुबह जब खेत में ग्रामीणों ने जयंती और उसके बच्चे के शव देखे, तो गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तुरंत कोड़ेकुरसे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लिया और दुर्गूकोंदल स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG News : एएसपी संदीप पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जयंती ने पति के अवैध संबंधों के कारण यह कदम उठाया। पुलिस ने जयंती के पति गणेश और उसकी कथित प्रेमिका से पूछताछ शुरू की है। साथ ही, यह जांच की जा रही है कि जयंती ने किस तरह का जहर खाया और उसे यह जहर कहां से मिला। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire