Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खेल-खेल में बच्चों ने लगाई पैरावट में आग, 7 साल का मासूम जिंदा जला...

आग की लपटें इतनी भयंकर हो गईं कि एक बच्चा अपनी जान गंवा बैठा, जबकि दूसरा बच्चा सुरक्षित बच गया।

CG News : खेल-खेल में बच्चों ने लगाई पैरावट में आग, 7 साल का मासूम जिंदा जला...
X

CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें खेल-खेल में आग लगने से एक 7 साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के घटमुंडा नवाटोली गांव में घटी, जहां दो नाबालिग बच्चे माचिस से खेल रहे थे और पैरावट में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर हो गईं कि एक बच्चा अपनी जान गंवा बैठा, जबकि दूसरा बच्चा सुरक्षित बच गया।

CG News : बता दें कि घटना के समय बच्चे खलिहान में रखे पैरावट में माचिस से खेल रहे थे। खेलते-खेलते उनकी लापरवाही से पैरावट में आग लग गई, और देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ती चली गईं। इस भयंकर आग में 7 साल का मासूम एल्ड्रियन एक्का की जलकर मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम नंदजी पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह दुखद घटना बच्चों की लापरवाही और खेल-खेल में हुई त्रासदी का उदाहरण है, जिसने एक परिवार को गहरे शोक में डाल दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire