Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : मंगेतर ने ये काम करने से किया मना, तो नाराज युवती ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी...

जहां डाक्टरों ने जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी।

CG News : मंगेतर ने ये काम करने से किया मना, तो नाराज युवती ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमाल में आत्महत्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवती ने अपने मंगेतर के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो उसे तत्काल उताकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

CG News : बता दें कि ग्राम बरौद निवासी बबीता मांझी 18 वर्ष की विगत दो साल से पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमाल निवासी अर्जुन मांझी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विगत दो माह पहले पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मेला चल रहा था। वहीं वह मेला देखने आई तो अर्जुन मांझी से मुलाकात हुई। इससे उसके साथ अर्जुन के घर आ गई और अपने परिजनों को फोन कर बताई कि वह अब यही रहेगी। वहीं जल्द शादी कराने की बात कही। ऐसे में युवती के परिजन भी शादी की तैयारी कर रहे थे। तराईमाल में रहते दो माह हो गया था। इस बीच सुबह बबीता अपने मंगेतर अर्जुन के साथ घर के बाहर बैठी थी और तंबाकु खा रही थी।

CG News : ऐसे में अर्जुन ने उसे तंबाकु खाने से मना किया तो उसने नाराज होकर कमरे के अंदर गई और अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ ही देर बाद अर्जुन उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में उसने परिजनों के साथ दरवाजा को तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो वह फांसी पर लटकी थी। इससे तत्काल नीचे उताकर देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। आनन-फानन में उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire