Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : मां ने मोबाइल में गेम खेलने से किया मना, तो नाराज किशोर ने उठाया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी...
जिले के अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिपारा में एक मां को अपने पुत्र को मोबाइल में गेम खेलने से मना करना महंगा पड़ गया।

CG News : सरगुजा। जिले के अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिपारा में एक मां को अपने पुत्र को मोबाइल में गेम खेलने से मना करना महंगा पड़ गया। नाराज किशोर ने किचन शेड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : बता दें कि मृतक अंकुश सोनी 15 वर्ष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह पिछले एक वर्ष से स्कूल नहीं जा रहा था और मोबाइल गेम्स के अलावा नशे की लत में भी फंस चुका था। जिससे उसके परिवार वाले परेशान थे। बताया जाता है कि उसकी मां ने उसे मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया और मोबाइल छीन लिया। मां की फटकार से नाराज होकर, अंकुश ने गुस्से में आकर घर के पास स्थित सामुदायिक भवन के किचन शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
CG News : जब परिजन ने उसकी तलाश की, तो वे उसे किचन शेड में फांसी पर लटका हुआ पाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारा और पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


