Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : परिजनों ने अलग होने की दी समझाइश, तो प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी...

मौके पर पहुंची भानुप्रतापपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG News : परिजनों ने अलग होने की दी समझाइश, तो प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी...
X
CG News : कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर से लगे मिचीपारा गांव के जंगल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जाता है कि युवक-युवती ने गांव से लगभग 3 किमी अंदर जंगल में फांसी लगाई है, इसलिए ग्रामीणों को घटना की जानकारी देर से हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भानुप्रतापपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


CG News : बता दें कि प्रेमी एवं प्रेमिका अलग-अलग समाज के थे। मृतक युवक का नाम महरू यादव है। वहीं मृतिका आदिवासी समाज की थी और बालोद जिले के साल्हे गांव की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले ही युवक अपनी प्रेमिका को अपने घर लेकर आया था। इसके बाद युवती के परिजन उसे समझाकर वापस ले जाने युवक के घर आए थे। इस घटना के बाद ही युवक-युवती ने आत्महत्या की है।


CG News : ग्रामीणों की सूचना पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर घटना की जानकारी मिली। पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire