Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : एक्सप्रेस ट्रेन में कर रहा था तोता की तस्करी, 105 हिरामन तोते के साथ आरोपी गिरफ्तार...

टीम ने आरोपी को पकड़ लिया और वन्यजीव अपराध के तहत मामला दर्ज किया।

CG News : एक्सप्रेस ट्रेन में कर रहा था तोता की तस्करी, 105 हिरामन तोते के साथ आरोपी गिरफ्तार...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तोता तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रात को दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में की गई, जब राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने सूचना के आधार पर छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

CG News : बता दें कि गुप्त सूचना मिलने पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस बल और रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के सभी बोगियों की तलाशी ली। इस दौरान शमसुद्दीन अली नामक आरोपी, जो रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र के मुर्रा भट्ठी का निवासी है, के पास से पिंजरों और केरेट में 105 हिरामन तोते जब्त किए गए। यह तोते तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। टीम ने आरोपी को पकड़ लिया और वन्यजीव अपराध के तहत मामला दर्ज किया।

CG News : वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई-

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत तोते की तस्करी को एक गंभीर अपराध माना जाता है, और इस प्रजाति को इस अधिनियम की अनुसूची में शामिल किया गया है। इसके कारण तोता पालने, खरीदने और बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। आरोपी को हिरासत में लेकर जब्ती कार्रवाई की गई और मामले की जांच जारी है।

CG News : वन मंत्री के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई-

वन मंत्री केदार कश्यप ने ऐसे वन्यजीव अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दिशा में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire