Create your Account
CG News : नींव खुदाई के दौरान कच्चे मकान की दीवार ढही, दो मजदूरों की मौत
CG News : दुर्ग। निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। ग्राम हीरेतरा में नींव की खुदाई करते समय बगल के कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम हीरेतरा निवासी गुरुदेव चंदेल ने अपने नए मकान के निर्माण के लिए शुक्रवार सुबह मजदूरों को बुलाया था। ग्राम पेन्ड्रावन के चार मजदूर कमल नारायण ठाकुर, ईश्वरी गायकवाड़, पोषण डांगे और दुर्गेश ठाकुर सुबह 9 बजे काम शुरू कर चुके थे। करीब घंटे भर में मजदूरों ने 2-3 फीट गहरी नींव खोद ली थी।
इसी दौरान बगल में मौजूद कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई और दो मजदूर कमल नारायण 25 वर्ष और ईश्वरी गायकवाड़ 35 वर्ष मलबे के नीचे दब गए। शेष दो मजदूर थोड़ी दूरी पर थे, इसलिए बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल किया और रेस्क्यू शुरू किया।
दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कमल नारायण को मृत घोषित कर दिया। जबकि ईश्वरी गायकवाड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. ind-vs-eng-odi-series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका, देखें शेड्यूल
- 2. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 3. Stock Market July 3: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान
- 4. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

