Create your Account
CG News : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का मतदान संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया आभार...
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत आज प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया है।
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर एक पोस्ट लिखकर कहा, आज नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने अटल विश्वास पत्र के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए, नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है। जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी।
CG News : लोकतंत्र के महोत्सव में मतदाताओं की भूमिका-
सीएम साय ने आगे कहा कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 2. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 3. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

