Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य का पूरा मंत्रिमंडल शामिल होगा।

CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा नवा रायपुर स्थित आईआईएम रायपुर में आगामी 4 और 5 जुलाई को दिवसीय आवासीय 'चिंतन शिविर 3.0' आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य का पूरा मंत्रिमंडल शामिल होगा।

CG News: दो दिनों तक चलने वाले इस मंथन में सरकार की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की प्राथमिकताओं और विकास की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। विभागों के बीच बेहतर समन्वय, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहितकारी योजनाओं के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।

CG News: शिविर के दौरान मंत्रियों को परिणाम आधारित कार्यशैली, प्रभावी नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता से जुड़े पहलुओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस तरह के चिंतन शिविर प्रशासनिक निर्णयों को अधिक प्रभावी बनाने और राज्य के विकास के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करने में सहायक साबित होंगे।

CG News: बता दें कि, इससे पहले आईआईएम रायपुर में मई 2024 में पहला तथा जून 2025 में 'चिंतन शिविर 2.0' सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। सरकार को उम्मीद है कि तीसरा संस्करण भी सुशासन और विकास की दिशा में नई पहल को गति देगा। शिविर के दौरान नीति निर्माण, सुशासन, तकनीकी नवाचार, और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मंत्रियों का मार्गदर्शन करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire