Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: मानसून सत्र के लिए विष्णुदेव सरकार तैयार, आज कैबिनेट बैठक, मंत्री विधायकों को दो टूक..पूरी तैयारी से सदन में आएं

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 13 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार शाम मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक

CG News: मानसून सत्र के लिए विष्णुदेव सरकार तैयार, आज कैबिनेट बैठक, मंत्री विधायकों को दो टूक..पूरी तैयारी से सदन में आएं
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 13 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार शाम मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें मानसून सत्र के एजेंडे, विधायी कार्यों और सरकार की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।


CG News: वहीं, इससे पहले देर रात हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों को सदन में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने, अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं और स्थानीय मुद्दों की तथ्यात्मक जानकारी रखने तथा विपक्ष के संभावित सवालों का आंकड़ों के साथ जवाब देने के निर्देश दिए गए।

CG News: बैठक में विधायकों से कहा गया कि वे सरकार की योजनाओं की प्रगति, अपने क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों और लंबित मामलों की पूरी जानकारी के साथ सदन में आएं, ताकि विपक्ष के किसी भी सवाल का प्रभावी और तथ्यों पर आधारित जवाब दिया जा सके। पार्टी नेतृत्व ने दो टूक कहा है कि, सत्र के दौरान किसी भी मुद्दे पर असहज स्थिति नहीं बननी चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire