Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : थाने में कबाड़ माफिया को वीआईपी ट्रीटमेंट देना पड़ा भारी, फोटो वायरल होने पर दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

CG News : थाने में कबाड़ माफिया को वीआईपी ट्रीटमेंट देना पड़ा भारी, फोटो वायरल होने पर दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच
X

CG News : बिलासपुर। जिले के कोनी थाना में कबाड़ माफिया को थाने के अंदर कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने का मामला अब पुलिस विभाग के लिए किरकिरी बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने पुलिस और अवैध कारोबारियों के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

जानकारी के अनुसार वायरल फोटो में दिखाई दे रहा व्यक्ति अकबर खान है, जो कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने कथित रूप से अवैध कबाड़ कारोबार संचालित करता है। तस्वीर में वह थाने के भीतर आराम से कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि सामने पुलिसकर्मी मौजूद हैं। फोटो सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में पुलिस ने अकबर खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन इसी दौरान कथित ‘खातिरदारी’ की तस्वीरें वायरल हो गईं।

मामले में एसएसपी ने लापरवाही मानते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire