Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: टोकापाल में अवैध कब्जा हटाने पहुंचे प्रशासन को ग्रामीणों ने घेरा, भारी पुलिस बल तैनात

छत्तीसगढ़ के टोकापाल में प्रशासनिक टीम जब अवैध कब्जा हटाने बुलडोजर के साथ पहुंची, तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। विरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। यह कार्रवाई विवादित भूमि पर कब्जा हटाने को लेकर की जा रही थी।

CG News: टोकापाल में अवैध कब्जा हटाने पहुंचे प्रशासन को ग्रामीणों ने घेरा, भारी पुलिस बल तैनात
X

CG News: जगदलपुर। जगदलपुर के तोकापाल में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए अवैध निर्माण को हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जगदलपुर में तोकापाल के साकरगांव ग्राम पंचायत में प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी।

CG News: बताया जा रहा है कि पूरा विवाद मिशनरी के सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का है। जैसे ही मकान को तोड़ा गया, बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण विरोध करने जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire