Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : नक्सली IED की चपेट में आए ग्रामीण, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल...
- Rohit banchhor
- 04 Apr, 2025
इस हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ने ग्रामीणों की जिंदगी छीन ली। शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को जड्डा और मरकुड गांव के बीच जंगल में फूलझाड़ू तोड़ने गए दो ग्रामीण नक्सली IED की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
CG News : बता दें कि मृतक राजेश उसेंडी (25) और घायल रामलाल कोर्राम (25), दोनों ग्राम कानागांव के निवासी थे। सुबह दोनों फूलझाड़ू इकट्ठा करने जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से लगाया गया प्रेशर IED फट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि राजेश के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रामलाल के गले, मुंह और छाती में गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल इलाज के लिए नारायणपुर अस्पताल लाया जा रहा है।
CG News : नक्सलियों की बौखलाहट का नतीजा-
पुलिस के मुताबिक, माओवादी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए इलाके में IED प्लांट करते हैं, लेकिन इनकी चपेट में अक्सर मासूम ग्रामीण आ जाते हैं। हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ समय पहले ओरछा के कुरुषनार में भी एक ग्रामीण की IED विस्फोट में मौत हुई थी। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (IPS) ने इसे नक्सलियों की बौखलाहट और आदिवासी विरोधी मानसिकता का सबूत बताया।
CG News : पुलिस का विशेष अभियान-
नारायणपुर पुलिस ने इस साल IED डिटेक्शन के लिए चलाए गए विशेष अभियान में अब तक 15 से ज्यादा IED बरामद किए हैं। क्षेत्र में सर्चिंग और डिटेक्शन अभियान लगातार जारी है। SP प्रभात कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं IED की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे न सिर्फ ग्रामीणों, बल्कि सुरक्षा बलों, विकास कार्यकर्ताओं और वन्यजीवों की जान बचाई जा सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. Mumbai New Cricket Stadium : मुंबई में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक लाख फैंस देख सकेंगे मैच
- 2. CG News : अवैध रेत खनन में दबने से हुई थी नाबालिग की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ में BJP का जनआक्रोश महिला सम्मेलन आज से, 26-27 को पुतला दहन
- 4. UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

