Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG news : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से ग्रामीण की मौत...

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

CG news : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से ग्रामीण की मौत...
X

CG news : महासमुंद। जिले के पिथौरा ब्लॉक के ग्राम कोल्दा में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सदानंद चक्रधारी 55 वर्ष के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के पास एक महुआ पेड़ के नीचे खड़ा था। अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली पेड़ के समीप गिरी, जिससे सदानंद की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम 4 से 5 बजे के बीच का बताया जा रहा है।

CG news : बता दें कि जिले में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, और दोपहर बाद से पिथौरा, बागबाहरा सहित जिले के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया। कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बिजली गिरने की घटनाओं ने खतरे को बढ़ा दिया। कोल्दा गांव में हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

CG news : स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने की वजह से कई लोग अपने घरों में ही रहे, लेकिन सदानंद उस समय बाहर थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी गई है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire