Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: रायपुर में विजयादशमी की धूम: 110 फीट के रावण का दहन, मुख्यमंत्री-राज्यपाल हुए शामिल

CG News: रायपुर में विजयादशमी की धूम: 110 फीट के रावण का दहन, मुख्यमंत्री-राज्यपाल हुए शामिल
X

CG News: रायपुर। राजधानी रायपुर में विजयादशमी का पर्व भव्यता के साथ मनाया गया। WRS कॉलोनी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में 110 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहा। कुंभकरण और मेघनाथ के 81-81 फीट के पुतले भी बनाए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने रावण दहन किया। हजारों की भीड़ “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठी।

CG News: कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-हवन से हुई, जिसके बाद स्थानीय कलाकारों ने रामायण पर आधारित झांकियां और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दशहरा सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक है, जो हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल डेका ने इसे सामाजिक एकता का पर्व बताया।




CG News: आकाशवाणी चौक में भी माँ काली मंदिर के सामने रावण दहन हुआ, जहां लोगों ने सोन-पत्ती देकर शुभकामनाएं साझा कीं। शहर में उत्साह और एकता का माहौल रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire