Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : शराबी शिक्षक का वीडियो आया सामने, नशे में धुत लुंगी ओर गंजी में पहुँच गया स्कूल...
CG News : जशपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आने का वीडियो सामने आया है।

CG News : जशपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है शिक्षक शराब का आदि है और कई-कई दिनों तक स्कूल से नदारत रहता है। मंगलवार जब हेडमास्टर शराब के नशे में लूंगी और गंजी में स्कूल पहुंचा तो स्कूल के ही एक शिक्षक ने इसका वीडियो बना लिया।
CG News : बता दें कि फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खवसाकानी प्रायमरी स्कूल के प्रधान पाठक रोमानुस कुजूर शराब के आदि है। जो कि 15 से 20 दोनों में स्कूल जाते है और स्कूल के शिक्षक उपस्थिति में रजिस्टर में पूरे दिन का हस्ताक्षर एक ही दिन कर देते है। यह वीडियो आज यानी मंगलवार का जब शराब के नशे में हेडमास्टर ने हद पार कर नशे में धुत गमछा लपेट कर गंजी पहने हुए स्कूल पहुंच गए और अपने सहयोगी शिक्षक से हाजिरी रजिस्टर हस्ताक्षर करने के लिये मांगने लगे। इस वीडियो में एक शिक्षक द्वारा यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि जाओ रजिस्टर नहीं मिलेगा, तुम्हारे चलते आज इस स्कूल में लोग अपने बच्चों को नही भेजते, स्कूल को बर्बाद कर दिये हो।
CG News : बताया जा रहा है पूर्व में इस स्कूल में बहुत बच्चे थे किंतु शराबी हेडमास्टर के कारण पालकों ने बच्चों को निकाल कर अन्य स्कूल में भर्ती करा दिया। हेडमास्टर इस स्कूल में 5 वर्षाे से पदस्थ है। इस स्कूल में वर्तमान में 5 बच्चे दर्ज है। उसमें भी एक या दो बच्चे स्कूल जाते है। जबकि इस स्कूल में तीन शिक्षक पदस्थ है। स्कूल में पदस्थ अन्य एक शिक्षक ने बताया कि इस हेडमास्टर की वजह से इस स्कूल में बच्चे नही आते है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


