Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : फिर वायरल हुआ शराबी शिक्षक का वीडियो, प्रशासन में मचा हड़कंप, की जाएगी कार्रवाई...
जिला प्रशासन ने पहले ही शिक्षकों को नशे से दूर रहने की सलाह दी थी

CG News : जशपुर। जिले में एक शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि शिक्षक सुरेंद्र कुमार मुंजनी नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और इसके बाद गांव में शराब पीने निकल गए। मामला पत्थलगांव विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला काडरो का है।
CG News : बता दें कि वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह स्कूल लौटने की हालत में नहीं था और गांव की एक दुकान पर ही लोट गया। ग्रामीणों ने शिक्षक को दुकान से उठाकर स्कूल पहुंचाया, लेकिन वह स्कूल में भी नशे की हालत में बरामदे में सो गया।
CG News : जिला प्रशासन ने पहले ही शिक्षकों को नशे से दूर रहने की सलाह दी थी और इसके लिए प्रशिक्षण भी आयोजित किया था, जिसमें नशा न करने की शपथ दिलाई गई थी। हालांकि, शिक्षक सुरेंद्र कुमार मुंजनी ने नशे की हालत में स्कूल आना जारी रखा, जिसके चलते बच्चों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों का आरोप है कि शिक्षक शराब पीकर स्कूल में गाली-गलौज करता है और मारपीट भी करता है।
CG News : पत्थलगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद पैंकरा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। जांच के बाद शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


