Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : डेम पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने युवक पर ठोका 3000 का चालान...

बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की स्टंटबाजी न केवल स्वयं की जान को खतरे में डालती है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी जोखिम पैदा करती है।

CG News : डेम पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने युवक पर ठोका 3000 का चालान...
X

CG News : बालोद। जिले में तांदुला जलाशय की 55 फीट ऊंची दीवार पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक गौकरण प्रसाद उर्फ शिवा को बालोद पुलिस ने सबक सिखाया है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए स्टंट वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 3000 रुपये का चालान काटा और भविष्य में ऐसी जोखिम भरी हरकतों से बचने की कड़ी चेतावनी दी।

CG News : गौकरण प्रसाद उर्फ शिवा ने तांदुला डेम की सीढ़ियों की दीवार पर अपनी बाइक को 55 फीट की ऊंचाई तक चढ़ाकर खतरनाक स्टंट किया। इस दौरान उसने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक को जान जोखिम में डालते देख स्थानीय लोग और नेटिजन्स भड़क गए। कई लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

CG News : वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बालोद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी गौकरण प्रसाद की पहचान की। मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन के तहत युवक पर 3000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने उसे सख्त हिदायत दी कि ऐसी हरकतें दोहराने पर और कठोर कार्रवाई होगी। बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की स्टंटबाजी न केवल स्वयं की जान को खतरे में डालती है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी जोखिम पैदा करती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire