Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 14 मोटरसाइकिलें बरामद, ऐसे हुआ खुलासा...
बरामद की गई मोटरसाइकिलों की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है।

CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 14 चोरी की मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ने शहर के विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। बरामद की गई मोटरसाइकिलों की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है।
CG News : सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया था। अभियान के तहत मोहन नगर थाना क्षेत्र समेत कई स्थानों पर पुलिस की टीम ने निगरानी शुरू की। पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर कैलाश साहू को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
CG News : पकड़े गए आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में अपनी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि उसने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। कुछ दिनों पहले सूर्यकांत चंद्राकर नामक व्यक्ति ने पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कैलाश साहू को हिरासत में लिया।
CG News : पुलिस अब शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है। सीएसपी चिराग जैन ने कहा कि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की कोशिशें जारी रहेंगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


