Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ठगी का शातिर आरोपी जिला अस्पताल से फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

घटना ने जेल प्रशासन और पुलिस दोनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG News : ठगी का शातिर आरोपी जिला अस्पताल से फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई जब ठगी के कई मामलों में गिरफ्तार विचाराधीन बंदी पंचराम निषाद अस्पताल के बंदी वार्ड से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। घटना ने जेल प्रशासन और पुलिस दोनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि पंचराम निषाद को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामलों में गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि वह सीमेंट, छड़ और गिट्टी व्यापारी बनकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता था। आरोपी के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में मामले दर्ज हैं और बताया जा रहा है कि वह पहले भी जेल से भाग चुका है। घटना के वक्त आरोपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था।

सिविल सर्जन के मुताबिक, उसे डायरिया और बुखार की शिकायत थी, जबकि जेलर का कहना है कि आरोपी के हाथ में फ्रैक्चर था और उसे प्लास्टर के लिए लाया गया था, यानी दोनों विभागों के बयानों में स्पष्ट विरोधाभास है। घटना तब हुई जब आरोपी के साथ तैनात प्रहरी दवाइयां लेने के लिए कुछ देर के लिए बाहर गया और उसी बीच पंचराम ने हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया।

प्रहरी लौटने पर बंदी गायब मिला, जिसके बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि बंदी किस रास्ते से भागा। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire